
‘कनाडा से लौट क्यों आए?’ इंडियन ने वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती, वीडियो वायरल
AajTak
अच्छी जिंदगी की चाह में लोग विदेश में बसने का सपना देखते हैं. लंबे समय से भारतीयों की पहली पसंद अमेरिका और कनाडा रहे हैं. माना जाता है कि वहां जाकर करियर, कमाई और लाइफस्टाइल सब कुछ बेहतर हो जाता है, लेकिन क्या सच में विदेश जाकर सपनों जैसी जिंदगी मिलती है, या फिर वहां अनिश्चितता, असुरक्षा और संघर्ष का बोझ ढोना पड़ता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन्हीं सवालों पर खुलकर बातचीत की गई है.
करीब डेढ़ साल पहले कनाडा से भारत लौटने के बाद भी सस्वत से आज तक एक ही सवाल पूछा जा रहा है-वापस क्यों आ गए? इसी सवाल को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए भारतीय प्रोफेशनल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सस्वत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.
सस्वत के मुताबिक, भारत लौटने की सबसे बड़ी वजह काम थी. उन्होंने साफ कहा कि कनाडा में अगर आपके पास PR (Permanent Residency) नहीं है, तो कॉर्पोरेट जॉब मिलने की संभावना 1–2% से ज़्यादा नहीं होती.उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वह आज भारत में काम कर रहे हैं, उसी कंपनी में कनाडा में इंटरव्यू देने के बावजूद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया और वजह थी PR का न होना.
'यहां लाइफ इतनी आसान नहीं' सस्वत ने बताया कि मैं उन जॉब्स के लिए विदेश नहीं गया था जो मुझे वहां मिल रही थीं. बेहतर जिंदगी की तलाश में गया था, लेकिन समझ आया कि मैं भारत में पहले ही बेहतर जिंदगी जी रहा था.उनका कहना है कि जिस लाइफ का सपना लोग विदेश में देखते हैं, वहां पहुंचने में 8–10 साल की जद्दोजहद लग जाती है.
परिवार से दूर रहकर समझ आया असली मतलब
दूसरी बड़ी वजह थी परिवार. सस्वत कहते हैं कि विदेश जाने से पहले लगता है कि आजादी मिलेगी, लेकिन छह महीने अकेले रहने के बाद सोच बदल जाती है.भारत में परिवारों में बहस होती है, तकरार होती है, लेकिन वही सबसे अच्छी जिंदगी है.उनके मुताबिक, अकेले रहकर समझ आता है कि परिवार के बिना जिंदगी कितनी खाली लगती है
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










