
कनाडा में 10 साल बाद ट्रूडो युग का अंत, इस्तीफे के साथ छोड़ गए कई चुनौतियां, अब आगे क्या?
AajTak
ट्रूडो का इस्तीफा लिबरल पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे अब अक्टूबर 2025 के लिए निर्धारित अगले संघीय चुनाव से पहले नेतृत्व परिवर्तन से गुजरना होगा. ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. अगले नेता के चुनाव तक वह कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे.
जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा कर दी. करीब एक दशक तक कनाडा की राजनीति के शीर्ष पर रहने के बाद यह ट्रूडो के युग का अंत है. पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और जनता के समर्थन में तेजी से गिरावट ने ट्रूडो को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया. सोमवार को दिए गए एक बयान में, ट्रूडो ने हाल के वर्षों की मुश्किलों को स्वीकार किया.
ट्रूडो के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या?
कनाडा में नए नेता के चुनाव तक ट्रूडो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे, जिससे सरकार की निरंतरता बनी रहे. लिबरल पार्टी एक आंतरिक प्रक्रिया के माध्यम से अपने नए नेता का चयन करेगी. यह प्रक्रिया पार्टी के नियमों और समयसीमा के अनुसार होगी. लिबरल पार्टी के नए नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा, बशर्ते पार्टी संसद में बहुमत बनाए रखे. रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित रहेगी, जिससे नए नेतृत्व को समायोजन का समय मिल सके.
कौन होगा ट्रूडो का उत्तराधिकारी?
ट्रूडो का इस्तीफा लिबरल पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे अब अक्टूबर 2025 के लिए निर्धारित अगले संघीय चुनाव से पहले नेतृत्व परिवर्तन से गुजरना होगा. ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. अगले नेता के चुनाव तक वह कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे.
ट्रूडो के इस्तीफे के साथ, लिबरल पार्टी के भीतर लीडरशिप के लिए एक नई रेस शुरू हो गई है. आर्थिक नीति पर असहमति के कारण दिसंबर में ट्रूडो के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड एक संभावित दावेदार के रूप में उभरी हैं. अन्य नामों में इनोवेशन मिनिस्टर फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन और पूर्व रक्षा मंत्री अनीता आनंद शामिल हैं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








