
कनाडा में फायरिंग, मुंबई में धमकी... कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी में अब कौन है नया विलेन?
AajTak
कभी खालिस्तानी आतंकी तो कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर, सब अपना-अपना दावा कर रहे हैं. पर असली सवाल ये है, कपिल शर्मा ने आखिर ऐसा क्या किया कि कॉमेडी का किंग अब कुख्यात माफिया गैंगस्टर की हिटलिस्ट में शामिल हो गया है?
Kapil Sharma Canada Kap's Cafe Firing: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के होस्ट कपिल शर्मा एक ऐसे कॉमेडियन हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को हंसाया. लेकिन आज वो खुद खौफ के साये में जी रहे हैं. उनके चुटकुलों पर लोग दिल खोलकर हंसा करते हैं, अब उनकी जिंदगी में सन्नाटा छाया है. और इसकी वजह है गोलियों की गूंजती आवाज़. कभी शो पर किए मजाक की कीमत अब कपिल को खौफ के साए में जी कर चुकानी पड़ रही है. क्योंकि कनाडा में एक बार फिर कपिल के कैफे पर गोलियां चलीं हैं, और उनकी गूंज एक धमकी की शक्ल में मुंबई तक पहुंची है.
गैंगस्टर की हिटलिस्ट में कपिल शर्मा कभी खालिस्तानी आतंकी तो कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर, सब अपना-अपना दावा कर रहे हैं. पर असली सवाल ये है, कपिल शर्मा ने आखिर ऐसा क्या किया कि कॉमेडी का किंग अब कुख्यात माफिया गैंगस्टर की हिटलिस्ट में शामिल हो गया है? आज हम इसी रहस्य से उठाएंगे पर्दा. और तमाम सबूतों और धमकियों के साथ आपको पूरी कहानी बताएंगे.
कपिल शर्मा पर मंडराता खतरा कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों किसी स्क्रिप्टेड शो नहीं, बल्कि असल जिंदगी की सबसे डरावनी स्क्रिप्ट का सामना कर रहे हैं. उनके कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर एक बार फिर फायरिंग हुई है. इस बार गोलियों की तड़तड़ाहट ने सिर्फ दीवारों को नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों को भी हिला दिया है. बीते एक महीने में ये दूसरी घटना है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया है. पहली बार खालिस्तानी आतंकी ने जिम्मेदारी ली थी, और अब एक कुख्यात गैंगस्टर का नाम सामने आया है.
सरे में फिर गूंजीं गोलियों की आवाज़ घटना कनाडा के सरे (Surrey) शहर की है, जहां बुधवार सुबह 4:40 बजे कुछ हमलावरों ने कार से उतरकर कपिल के कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें हमलावर बेखौफ अंदाज में कैफे की तरफ गोलियां चलाते दिख रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैफे के शीशों और इमारत में गोलियों के निशान दर्ज किए हैं. सौभाग्य से कोई भी व्यक्ति इस हमले में घायल नहीं हुआ है.
गोल्डी ने ली जिम्मेदारी इस हमले की जिम्मेदारी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है. उसने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने कपिल शर्मा को फोन किया था, लेकिन जवाब नहीं मिला, इसलिए एक्शन लेना पड़ा. अब भी जवाब नहीं मिला तो अगला एक्शन मुंबई में होगा.” इस धमकी ने भारतीय एजेंसियों और फैंस की चिंता को और बढ़ा दिया है. हालांकि, अभी तक कपिल शर्मा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है.
पहले खालिस्तानी आतंकी ने ली थी जिम्मेदारी इससे पहले 10 जुलाई को भी कपिल के कैफे पर हमला हुआ था. उस दौरान खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी. उसका आरोप था कि कपिल ने अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में निहंग सिखों की वेशभूषा और आचरण का मजाक उड़ाया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं थीं. हरजीत लड्डी BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) से जुड़ा आतंकी है और एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







