
कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर जेंटा खरड़ ने ली जिम्मेदारी
AajTak
पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग किए जाने का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर है. यह घटना कल की बताई जा रही है. फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है. उस वायरल पोस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी बातें की गई हैं.
कनाडा में एक बार फिर एक पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. कुछ हमलावरों ने कनाडा में मौजूद पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग की. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, फायरिंग की घटना को सूत्र सही बता रहे हैं.
पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग किए जाने का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर है. यह घटना कल की बताई जा रही है. फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है. उस वायरल पोस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी बातें की गई हैं.
उस वायरल पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला और जग्गू भगवनपुरिया के नाम का भी जिक्र किया गया है. फायरिंग की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है, जो जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है और इस वक्त आस्ट्रेलिया में मौजूद है. जेंटा को खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का करीबी माना जाता है.
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पंजाबी में है. जिसकी हिंदी ट्रांसलेशन हम आपको बताने जा रहे हैं. उस पोस्ट में प्रेम ढिल्लों के घर पर गोली चलाने वाले ने लिखा है-
'मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सबसे पहले वह सिद्धू के साथ आगे आए. उनके साथ हस्ताक्षर किए. फिर उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया के साथ सिद्धू को धमकी देकर उनका अनुबंध तोड़ दिया और फिर उनके नुकसान पर उंगली उठाई. इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया गया और उनकी सहानुभूति के लिए एक गाना बनाया गया.
वह सिद्धू को अपना पिता मानते थे. लेकिन पिता की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने लगे. यह अभी भी नहीं टिक पाया. फिर भी नहीं टिका. अब उन्होंने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लोंं) को गाना दे दिया. मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है. मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है, ये तो बस तुम्हें आखिरी चेतावनी है. अगर तुम अब भी नहीं सुधरे तो तुम जहां भी भागोगे तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा सकता. तुम कनाडा चले जाओ. कहीं और चले जाओ. हमारी मौसी के साथ चले जाओ. मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










