
कनाडा में खालिस्तानियों ने फिर मचाया उत्पात, कवरेज के दौरान जर्नलिस्ट पर किया हमला, फोन भी छीना
AajTak
कनाडाई जर्नलिस्ट बेज़िरगन ने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ये धमकाने वाली रणनीतियां मुझे नहीं रोक पाएंगी या मेरी एडिटोरियल फ्रीडम को प्रभावित नहीं करेंगी. इस वीडियो में एक व्यक्ति पत्रकार से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने एक स्वतंत्र पत्रकार को निशाना बनाया है. कनाडाई पत्रकार का आरोप है कि रविवार को वैंकूवर में एक रैली की रिपोर्टिंग करते वक्त खालिस्तान समर्थकों के एक ग्रुप ने उनपर हमला किया और धमकी दी. पत्रकार मोचा बेजिरगन ने कहा कि उन्हें उनकी एडिटोरियल फ्रीडम और खालिस्तान से संबंधित विरोध प्रदर्शनों की पिछली कवरेज के लिए निशाना बनाया गया.
वीडियो पोस्ट कर बताई आपबीती
यह घटना उस समय हुई जब बेज़िरगन खालिस्तान समर्थकों की तरफ से आयोजित एक रैली को कवर करने के लिए शहर में थे. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गुंडों की तरह बर्ताव किया और जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया. बेज़िरगन ने एक्स पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए कहा, 'यह सिर्फ़ 2 घंटे पहले की बात है और मैं अभी भी कांप रहा हूं. मुझे कई खालिस्तानियों ने घेर लिया था, जो गुंडों की तरह बर्ताव कर रहे थे. उन्होंने मुझे घेर लिया, धमकाया, मेरे साथ मारपीट की और मेरे हाथ से मेरा फ़ोन छीन लिया.'
पत्रकार ने आरोप लगाया कि उन पर एक व्यक्ति ने हमला किया जो उन्हें लंबे समय से उन्हें ट्रोल कर परेशान कर रहा था और अमानवीय भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. बेज़िरगन ने कहा, 'मैं कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड में खालिस्तान विरोध प्रदर्शनों को कवर करता रहा हूं. मेरा एकमात्र मकसद स्वतंत्र पत्रकारिता करना और जो कुछ हो रहा है उसे रिकॉर्ड करना और रिपोर्ट करना है और क्योंकि मैं संपादकीय रूप से स्वतंत्र हूं, इससे कुछ लोग निराश होते हैं.' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि खालिस्तान समर्थक ग्रुप उन्हें खरीदना चाहते हैं.
जर्नलिस्ट को कवरेज करने से रोका
बेज़िरगन ने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'ये धमकाने वाली रणनीतियां मुझे नहीं रोक पाएंगी या मेरी एडिटोरियल फ्रीडम को प्रभावित नहीं करेंगी.' इस वीडियो में एक व्यक्ति पत्रकार से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. बेज़िरगन ने बताया, 'उसने मेरे चेहरे से दूरी बनाए रखने से इनकार कर दिया और मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसे छुआ तो वह हिंसा करेगा. मैं उससे दूर जाती रहा, लेकिन उसका उत्पीड़न करने वाला बर्ताव बंद नहीं हुआ. वह मेरे पीछे-पीछे घूमता रहा, दूसरों को मेरे काम में बाधा डालने के लिए उकसाता रहा और मुझसे दूर रहने के लिए कहने के बावजूद मेरे पीछे-पीछे आता रहा.'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






