
'कनाडा की राजनीति में चरमपंथी ताकतों को मिल रही जगह, स्वीकार्य नहीं भारतीय राजनयिकों की निगरानी', जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी
AajTak
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा को कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि इंडियन डिप्लोमैट्स पर निगरानी रखी जा रही है, जो अस्वीकार्य है. कनाडा में चरमपंथी ताकतों को पॉलिटिकल स्पेस दिया जा रहा है.
कनाडा और भारत के बीच रिश्ते दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा को दो टूक जवाब दिया है. कनाडा में जारी घटनाक्रम को लेकर जयशंकर ने कहा,'कनाडा ने बिना जानकारी दिये आरोप लगाने का एक पैटर्न डेवलप कर लिया है.'
विदेश मंत्री ने आगे कहा,'इंडियन डिप्लोमैट्स पर निगरानी रखी जा रही है, जो अस्वीकार्य है. कनाडा में चरमपंथी ताकतों को पॉलिटिकल स्पेस दिया जा रहा है.'
भारत ने कनाडा को दिया जवाब
एस. जयशंकर कनाडा के मुद्दे पर पहले भी मुखर होकर बोलते रहे हैं. पिछले महीने 27 अक्टूबर को उन्होंने कहा था कि भारत ने कनाडा में संगठित अपराध के मुद्दे को उठाया था, लेकिन लंबे समय तक कनाडा की सरकार ने इसे नजरअंदाज किया. कनाडा सरकार भारत के उच्चायुक्त और राजनयिकों को टारगेट कर रही थी, जिसका भारत ने जवाब दिया है.
राजनयिकों को किया टारगेट
पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा था कि जब भी राष्ट्रीय हित, अखंडता और संप्रभुता की बात आएगी तब-तब भारत कठोर कदम उठाएगा. उन्होंने कहा था कि कनाडाई सरकार ने हमारे उच्चायुक्त और राजनयिकों को टारगेट बनाया, जिसको लेकर हमने उचित जवाब दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










