
कठुआ एनकाउंटर: आतंकियों के ठिकाने से हथियार, जूते और राशन बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
AajTak
कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के निशान मिले हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एम4 राफइल, दवाइयां, जूते, बैग समेत खाने-पीने के सामान बरामद किए हैं. साथ ही 3 बड़े पैकेट में रखे गए विस्फोटक भी मिला है.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सन्याल गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों की तलाशी अभियान जारी है. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों के निशान मिले हैं. आतंंकियों से जुड़ी कुछ अहम बरामदगियां हुई हैं. रविवार शाम करीब 6 बजे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. हालांकि, विजिबिलिटी कम होने की वजह से मुठभेड़ को राक दिया गया था और सोमवार सुबह को दोबारा शुरू किया गया.
सुरक्षाबलों को क्या सामान मिला?
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अमेरिका निर्मित एम4 राइफल की तीन मैगजीन, 3 पैकेट विस्फोटक, दवाइयां, जूते, बैग और खाने-पीने का सामान मिला. सुरक्षाबलों की डर से आतंकी यह सामान छोड़कर जंगलों में दूसरी जगह छिप गए. अभी भी उनकी तलाश जारी है.
सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी सुरंग की मदद से भारत में आए और ड्रोन के जरिए हैंडलर्स ने उन्हें विस्फोटक और अन्य सामान मुहैया कराया. सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी हैं, और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सन्याल गांव एलओसी से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित है.
यह भी पढ़ें: शोपियां में छापेमारी, अनंतनाग में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, कठुआ में सर्च ऑपरेशन... J-K में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
आतंकियों को लेकर अलर्ट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








