
कटरा वैष्णो देवी में रोपवे प्रोजेक्ट से नाराज व्यापार मंडल का धरना, श्रद्धालुओं को हो सकती है असुविधा
AajTak
वैष्णो देवी में करीब एक करोड़ श्रद्धालु हर साल दर्शन के लिए आते हैं जिसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रोपवे लगाने का फैसला किया. वैष्णो देवी यात्रा को बढ़ावा देने के लिए और बुजुर्ग, बच्चों तथा बीमार श्रद्धालुओं को इस 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा वैष्णो देवी में रोपवे प्रोजेक्ट लगाने जा रहा है.
कटरा वैष्णो देवी में 250 करोड़ के रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से व्यापार मंडल नाराज है. व्यापारी कई दिनों से इस प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मार्च निकाल रहे हैं. अब व्यापार मंडल ने ऐलान किया है कि बुधवार से वे धरने पर बैठेंगे जिसका असर श्रद्धालुओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर पड़ सकता है.
6-7 मिनट में पूरा हो जाएगा सफर
वैष्णो देवी में करीब एक करोड़ श्रद्धालु हर साल दर्शन के लिए आते हैं जिसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रोपवे लगाने का फैसला किया. वैष्णो देवी यात्रा को बढ़ावा देने के लिए और बुजुर्ग, बच्चों तथा बीमार श्रद्धालुओं को इस 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा वैष्णो देवी में रोपवे प्रोजेक्ट लगाने जा रहा है.
यह रोपवे प्रोजेक्ट ताराकोट मार्ग से शुरू किया जा रहा है जिसमें केबल कार ताराकोट मार्ग से लेकर सांझी छत के बीच चलाई जाएंगी. रोपवे प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद श्रद्धालु मात्र 6 से 7 मिनट में ताराकोट मार्ग से सांझी छत पहुंच पाएंगे जिससे आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ बुजुर्गों तथा बीमार श्रद्धालुओं को भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा.
क्यों हो रहा रोपवे का विरोध? रोपवे शुरू होने के बाद आस्था के साथ खिलवाड़ होना विरोध की बड़ी वजह बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि जब श्रद्धालुओं को बाणगंगा चरण पादुका और अर्द्धकुमारी में दर्शन करने का मौका नहीं मिलेगा तो वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. इसके साथ-साथ कटरा वैष्णो देवी ट्रैक पर काम करने वाले दुकानदारों, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चलाने वाले लोगों को डर सता रहा है कि कहीं उनका व्यापार छिन न जाए.
सुविधाओं पर पड़ेगा हड़ताल का असर यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर धरने पर बैठने का फैसला कर लिया है. आपको बता दें वैष्णो देवी ट्रैक पर बाणगंगा से वैष्णो देवी की तरफ चढ़ाई में करीब दो हजार दुकानें हैं और पूरे ट्रैक पर करीब 12,200 घोड़े, पिट्ठू, पालकी चालक हैं जो पिछले कई साल से वैष्णो देवी यात्रा को चलाने में योगदान दे रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










