
कटक में कंक्रीट स्लैब गिरने से इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत, पुल निर्माण के दौरान हादसा
AajTak
कटक में काठाजोड़ी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर एक बड़ा हादसा हुआ है. एक भारी कंक्रीट स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक क्रेन द्वारा कंक्रीट स्लैब को उठाया जा रहा था, इसी दौरान क्रेन में तकनीकी खराबी आ गई और भारी स्लैब नीचे काम कर रहे इंजीनियर और मजदूरों पर गिर गया.
ओडिशा के कटक में शनिवार को काठाजोड़ी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक भारी कंक्रीट स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक क्रेन द्वारा कंक्रीट स्लैब को उठाया जा रहा था, इसी दौरान क्रेन में तकनीकी खराबी आ गई और भारी स्लैब नीचे काम कर रहे इंजीनियर और मजदूरों पर गिर गया.
कटक डीसीपी खलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों का इलाज सरकार की ओर से नि:शुल्क कराने का आदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, 'मुख्यमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है, उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और घटना की गहन जांच के निर्देश दिए हैं.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










