
कक्षा 9 के लिए ओपन बुक असेसमेंट को CBSE ने दी मंजूरी, अगले सत्र से होगा शुरू
AajTak
सीबीएसई ने 9वीं कक्षा के लिए ओपन बुक असेसमेंट की मंजूरी दी है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह शुरू हो जाएगा. इसके लिए कैरिकुलम कमेटी की ओर से प्रस्ताव दिया गया था.
सीबीएसई गवर्निंग बॉडी ने 9वीं कक्षा के लिए ओपन बुक असेसमेंट स्ट्रैटजी (OBAS) को शुरू करने के लिए दिए गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति की ओर से कक्षा नौ के लिए यह प्रस्ताव दिया गया था, जो सत्र 2026-27 से शुरू होगा.
यह कदम स्कूली शिक्षा के लिए नेशनल कैरिकुलम फ्रेम वर्क ऑफ स्कूल एजुकेशन (NCFSE) जुड़ा हुआ है. इसके तहत 2023 में रटने वाली शिक्षा पद्धति को योग्यता-आधारित शिक्षा में शिफ्ट करने पर जोर दिया गया है. बच्चों में चीजों को याद रखने से कही ज्यादा उससे पूरी तरह से समझने में मदद मिलेगी.
छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी कई मुश्किलें दूर हो जाएगी एक पायलट स्टडी में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी मुश्किलों को उजागर किया गया. वहीं परीक्षा के दबाव को कम करने और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में ओबीएस की क्षमता को लेकर शिक्षकों की जो उम्मीद बंधी है, उसे भी उजागर किया है.
नॉलेज बेस्ड शिक्षा को मिलेगा बल इस योजना में मुख्य विषयों में प्रत्येक सत्र में तीन पेन-पेपर मूल्यांकनों में ओबीएएस को शामिल होगा. इससे स्टैंडराइज्ड मॉडल पेपर और गाइडेंस के साथ छात्रों को रेफरेंस मैटेरियल का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में और अपने ज्ञान को प्रासंगिक तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Dear Exam Warriors... सीबीएसई में सफल बच्चों को PM ने ऐसे दी बधाई, फेल होने वालों से कहा- मार्कशीट से आगे हैं आप
गवर्निंग बॉडी ने इस वर्ष 25 जून को हुई अपनी बैठक में इन सिफारिशों को अनुमोदित कर दिया है. ओपेन बुक असेसमेंट स्ट्रैटजी से विद्यार्थियों के परफरमेंस पर काफी असर पड़ेगा. उनमें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ रटने की प्रवृति भी खत्म होगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












