
कई कातिल, सात समंदर पार कत्ल और निशाना बने भारतीय... दहला देंगी जुर्म की ये खौफनाक कहानियां
AajTak
अमेरिका में साल 2025 में भारतीयों पर हमलों की एक डरावनी लहर चल रही है. जिसके तहत टेक्सास, कैरोलिना से पेंसिल्वेनिया तक गोलीबारी, डकैती और बर्बर हत्याओं ने भारतीय नागरिकों को खौफजदा कर दिया है. अब उन्हें सुरक्षा की चिंता सताने लगी है.
Indian killed in USA: सन् 2025 में अमेरिका में भारतीय एवं भारतीय मूल के प्रवासियों के खिलाफ हिंसक वारदातों का एक हैरान करने वाला सिलसिला सामने आया है. जिसमें गोलीबारी, चाकूबाजी, गर्दन काटने जैसी खौफनाक वारदातें शामिल हैं. कई मामलों में कार्यस्थल विवाद, डकैती या रोज़मर्रा के झगड़ों को वजह बताया गया है. लेकिन वहां की पुलिस और कानून इन घटनाओं को 'हेट क्राइम' कहने से गुरेज करता है. लेकिन ये सिलसिलेवार घटनाएं भारतीय समुदाय में सुरक्षा को लेकर खौफ भर देती हैं. उन्हें चिंता में डाल देती हैं.
5 अक्टूबर 2025पेंसिल्वेनिया - राकेश एहागाबन की हत्या सबसे ताजा मामला 5 अक्टूबर का है. पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग इलाके में 51 वर्षीय भारतीय मूल के राकेश एहागाबन को उनके मोटल के बाहर गोली मार दी गई. 37 वर्षीय आरोपी स्टेनली यूजेन वेस्ट मोटल का मेहमान था, जो कुछ समय से वहीं रह रहा था. जब एहागाबन ने उससे पूछा, 'तुम ठीक हो?' (Are you alright, bud?), तो वेस्ट ने उसके सिर पर एक शॉट किया और फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया. फिर पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई और अंततः उसे गिरफ्तार किया गया. वेस्ट पर हत्या, हत्या प्रयास और लापरवाही से खतरा उत्पन्न करने जैसे आपराधिक आरोप लगाए गए हैं. यह घटना दिखाती है कि भारतीय व्यापारियों और प्रवासियों को अमेरिका में किस तरह की हिंसा का सामना करना पड़ सकता है.
3 अक्टूबर 2025टेक्सास - चंद्रशेखर पोल का कत्ल 3 अक्टूबर 2025 की रात टेक्सास के डेंटन जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहे 27 वर्षीय भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल को गोली मार दी गई. वह भारत के हैदराबाद का निवासी था और अमेरिका में F-1 वीजा पर पढ़ाई कर रहा था. लोकल पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह वारदात एक संभावित डकैती प्रयास के दौरान हुई.
चंद्रशेखर ने अमेरिका में डेंटल सर्जरी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की थी और वह नौकरी की तलाश में थे. यह हत्या भारतीय छात्र समुदाय में भय और निराशा की लहर भर गई.
2 अक्टूबर 2025नॉर्थ कैरोलिना - अनिल और पंकज पटेल का मर्डर 2 अक्टूबर 2025 को नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट में स्थित एक मोटल लैंप लाइटर इन में दो गुजराती मूल के व्यक्तियों अनिल पटेल और पंकज पटेल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. घटना दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने मोटल के पार्किंग क्षेत्र में सात राउंड गोली चलाई. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद एक संदिग्ध ओजुना सिएरा को फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया.
कुछ प्रारंभिक रिपोर्टों ने इस हत्या को डकैती-संबंधित घटना से जोड़ने की कोशिश की है. इस हमले को एक संगठित और योजनाबद्ध हमला बताया गया है, न कि एक त्वरित झड़प. जिससे यह मामला भारतीय प्रवासी सुरक्षा को एक भयावह नजरिया देता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










