
कंबोडिया से लौटकर बनी सीरियल किलर... 4 को सायनाइड देकर मारा, क्राइम करने वाली तीन महिलाओं की कहानी
AajTak
आंध्र प्रदेश के तेनाली (Tenali) में तीन महिलाओं को पकड़ा गया है, जिन्होंने सायनाइड (cyanide) के जरिए चार लोगों की हत्या कर दी. ये महिलाएं सोने के जेवरात और कैश रखने वाले लोगों को निशाना बनाकर पहले उनसे दोस्ती करती थीं, फिर जहरीला पेय देकर मार देती थीं. मुख्य आरोपी महिला कंबोडिया में साइबर अपराधों में शामिल रही है.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली (Tenali Guntur) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां तीन महिलाओं को चार लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिनकी हत्या की गई थी, उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इन हत्या की वारदात को सायनाइड (cyanide) मिलाकर अंजाम दिया गया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान 40 वर्षीय मुंगप्पा रजिनी, 32 वर्षीय मदीयाला वेंकटेश्वरी और 60 वर्षीय गुलरा रामनम्मा के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि ये महिलाएं सोने के जेवरात और कैश रखने वाले लोगों को निशाना बना रही थीं.
ये महिलाएं पहले लोगों से दोस्ती करती थीं, इसके बाद उन्हें सायनाइड मिला हुआ पेय पदार्थ दे देती थीं. जब उनकी मौत हो जाती थी तो उनका कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं. अब तक की जांच में पता चला है कि ये महिलाएं चार लोगों की हत्या कर चुकी हैं. इनमें नागूर बी नाम की महिला भी शामिल है. उसकी हत्या इसी साल जून में की गई थी. इसके अलावा इन महिलाओं ने दो अन्य लोगों को मारने का प्रयास किया था, लेकिन वे किसी तरह बच गए.
कंबोडिया में साइबर अपराधों में शामिल रही है मुख्य आरोपी महिला
गिरफ्तार महिलाओं में शामिल हत्या की मुख्य आरोपी मदीयाला वेंकटेश्वरी पहले चार साल तक वॉलेंटियर के रूप में काम करती थी. इसके बाद वह कंबोडिया चली गई, जहां वह साइबर अपराधों में शामिल रही. पुलिस ने महिलाओं के पास से सायनाइड और अन्य जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. इसके अलावा सायनाइड की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.
इस घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










