
कंबोडिया के एक होटल में लगी भीषण आग, कम से कम 10 की मौत, 30 लोग घायल
AajTak
कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद कई लोग लापता हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आग पर करीब 70 फीसदी काबू पा लिया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद कई लोग लापता हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आग पर करीब 70 फीसदी काबू पा लिया गया है.
पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कसीनो में ये हादसा हुआ है. आग में करीब 50 लोगों के फंसे होने की खबर है. होटल में लगी आग कई घंटों तक भड़कती रही. घटनास्थल से चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग से बचने के लिए लोग 5वीं मंजिल से नीचे जमीन पर कूद रहे हैं.
करीब 70 फीसदी आग पर काबू
होटल में आग से व्यापक क्षति देखने को मिली है, जबकि फायर ब्रिगेड की ओर से दावा किया गया है कि अबतक 70 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया. होटल में आग की ये घटना आधी रात के आसपास शुरू हुई, जिसके बाद भड़कते हुए आग ने बिल्डिंग के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार 1:30 बजे) तक कुल 53 लोगों को बचाया जा चुका था.
करीब छह घंटे तक भड़कती रही आग
आग पर काबू पाने के लिए कई नागरिक भी वॉलंटियर के रूप में शामिल हो गए. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो होटल और कैसीनो परिसर में लगी आग करीब छह घंटे से तक अनियंत्रित रही. एक वीडियो क्लिप में छत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी जलता हुआ दिख रहा है. होटल के अन्य हिस्से जले हुए और खोखले दिखाई दिए. आग की घटना के बीच कसीनो के कर्मचारी भाग निकले, बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें नीचे उतरने में मदद की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








