
कंपनियों के जरिए लेनदेन, दिल्ली में अपराध की कमाई से निवेश... लैंड फॉर जॉब मामले में ED की चार्जशीट की बड़ी बातें
AajTak
जांच एजेंसी ED की चार्जशीट भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के सदस्यों/सहयोगियों राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कत्याल के साथ मिलकर प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित आय के लिए मेसर्स ए के इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के इस्तेमाल या अपने स्टाफ सदस्यों जैसे हृदयानंद चौधरी या ललन चौधरी के माध्यम से ज़मीन खरीद या लेनदेन में अपनी संलिप्तता को छिपाने की साजिश रची.
लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी कर चुकी है. इस बीच जांच एजेंसी ED की चार्जशीट भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के सदस्यों/सहयोगियों राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कत्याल के साथ मिलकर प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित आय के लिए मेसर्स ए के इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के इस्तेमाल या अपने स्टाफ सदस्यों जैसे हृदयानंद चौधरी या ललन चौधरी के माध्यम से ज़मीन खरीद या लेनदेन में अपनी संलिप्तता को छिपाने की साजिश रची.
ईडी ने बताया है कि नौकरी के लिए जमीन घोटाले में अपनी संलिप्तता को छिपाने का प्रयास करते हुए लालू प्रसाद यादव ने 29.01.2024 को अपने बयान के दौरान दावा किया कि भोला यादव ने उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी उनके ओएसडी के रूप में काम नहीं किया जबकि भोला यादव ने अपने बयान में उनका ओएसडी होना कबूल किया था. तेजस्वी प्रसाद यादव का मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख शेयरधारक और मेसर्स ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारक के तौर पर बयान पीएमएलए, 2002 की धारा 50 के तहत दिनांक 11.04.2023 और 30.01.2024 को दर्ज किया गया.
इसमें तेजस्वी यादव ने कहा कि मेसर्स ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं. उन्हें इनमें से किसी भी कंपनी से कभी वेतन नहीं मिला है. तेजस्वी ने बताया कि वो अमित कत्याल को 2007 से जानते हैं उनकी मुलाकात नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह और आईपीएल पार्टियों में हुई थी.
तेजस्वी ने कहा कि निदेशक के रूप में काम करने के लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिला है और कंपनियों द्वारा कोई व्यावसाय नहीं किया हुआ है, बोर्ड मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं है और उन्हें पिछले 8 वर्षों से बोर्ड मीटिंग का कोई विवरण याद नहीं है.
तेजस्वी ने कंपनियों के बारे में जानकारी नहीं होना बताया
उनसे पूछा गया कि 10.03.2023 को सर्च और जब्ती अभियान के दौरान मेसर्स ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित पंजीकृत पते यानी डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली पर एक भी व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज क्यों नहीं मिला, जिसके बारे में तेजस्वी ने जांच एजेंसी को खुलकर कुछ नहीं बताया. जब उनसे फिर से पूछा गया कि उनका परिवार डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली में रह रहा है, जो वास्तव में मेसर्स ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का आधिकारिक पता है, तो उन्होंने कंपनियों के मामलों के बारे में जानकारी ना होने की बात कहते हुए जवाब देने से इनकार किया.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







