
कंगना रनौत Vs जावेद अख्तर: मानहानि केस में ट्विस्ट, कंगना ने काउंटर केस किया, कोर्ट में हुई पेशी
AajTak
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और लेखक जावेद अख्तर के बीच का विवाद अभी भी जारी है. सोमवार को दोनों स्टार्स की मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पेशी हुई.
Javed Akhtar Vs Kangana Ranaut: लेखक जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत पर किए गए मानहानि के मामले को लेकर सोमवार को मुंबई की एक अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों ही अदालत में पेश हुए. कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद में जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए हैं. मुंबई की अंधेरी कोर्ट में सोमवार को कंगना रनौत भारी-भरकम सुरक्षा के बीच पेशी के लिए पहुंचीं. मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया था. जावेद अख्तर पहले ही अदालत में मौजूद रहे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










