
औवेसी पर बोलीं उमा भारती- मैं डीसेंट आदमी समझती थी, यूपी में ये सब नहीं चलेगा!
AajTak
उत्तर प्रदेश के चुनाव में किस्मत आजमाने की कोशिश में जुटे असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने करारा हमला बोला है. विवादित बयानों पर उमा भारती ने कहा कि यूपी में ये सब नहीं चलेगा.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने कई मसलों पर आजतक से खास बातचीत की है. यूपी में AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर उमा भारती ने कहा कि मुझको ‘एंटी मजनू स्क्वायड’ याद है, उनकी ज़बान लड़खड़ाती रहती है. उमा भारती ने कहा कि वह पहले ओवैसी को एक सभ्य व्यक्ति समझती थीं, लेकिन ये यूपी है ऐसे में ये सब नहीं चलेगा. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वह यूपी में लैला बन चुके हैं और यूपी सीएम मजनूं की तरह उन्हें याद करते हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर उमा भारती ने कहा कि वह चाहती हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं. राम मंदिर के निर्माण में पहली आहुति कल्याण सिंह ने दी, बाद में मोदीजी ने संभाला.बसपा और सपा पर उमा भारती का वार यूपी की राजनीति को लेकर भी उमा भारती ने बात की. बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन पर उमा ने कहा कि मायावती जी खुद तो बाहर निकलती नहीं हैं और ब्राह्मणों की बात कर रही हैं, ये प्रयास विफल होंगे. राम मंदिर को लेकर सतीश मिश्र के बयान पर बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने रामलला के सामने दंडवत प्रणाम किया, वह भूमि पूजन में शामिल भी हुए. ये वही बसपा के लोग हैं, जो पहले मंदिर की जगह शौचालय बनाना चाहते थे. वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि शासन-प्रशासन में योगी सरकार ने सही काम किया है, सपा के सारे हथकंडे अब खत्म हो गए हैं. पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी: उमा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उमा भारती ने कहा कि वह घोषणा करती हैं कि इस बार बीजेपी को पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी. वहीं, मंत्रिमंडल-मुख्यमंत्री चेहरे पर उमा भारती ने कहा कि जो पार्टी ने कहा है वह उसपर ही रहेंगी. पहले यूपी में मेरा भी चेहरा दिखाया गया, फिर पीएम मोदी का और सीएम योगी का, हम प्रचंड रूप से जीतेंगे और हमारा चेहरा कमल ही है. उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की संस्कृति अब एक हो गई है, बीजेपी यूपी में हर सीट पर जीतने के लिए लड़ेगी. वहीं, यूपी सरकार से ओमप्रकाश राजभर की नाराज़गी पर उमा भारती ने कहा कि ये चलता रहता है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










