और टंकी पर चढ़ गया 'वीरू', गर्लफ्रेंड के परिवार को मनाने के लिए प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
प्रेमिका के परिजनों को मनाने के लिए मुजफ्फरनगर से प्रेमी लखीमपुर आ पहुंचा. फिर ओवर हेड टैंकर पर चढ़कर प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद करने लगा. दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार प्रेमिका की मां दोनों की शादी के लिए मान गई. तब जाकर प्रेमी टैंकर से नीचे उतरा.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बॉलीवुड की फिल्म 'शोले' में धर्मेंद्र वाला सीन रियल लाइफ में देखने को मिला. यहां प्रेमिका के परिजनों को मनाने के लिए आशिक ओवर हेड टैंकर पर जा चढ़ा. फिर प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की मांग करने लगा. आशिक की इस हरकत को देख गांव के लोग एकत्रित हो गए. सभी ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन लड़के पर प्यार का भूत इस तरह चढ़ा था कि वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं था.
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मामले की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद लड़के को समझा-बुझाकर शांत करवाया और सुरक्षित नीचे लाया गया. मामला पलिया तहसील का है. बताया जा रहा है कि अमन नामक लड़का मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. उसकी प्रेमिका पलिया में रहती है. प्रेमिका दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती है, जिसके कारण उसके परिजनों तो यह रिश्ता मंजूर नहीं था.
दरअसल, अमन की इस लड़की के मुलाकात दिल्ली में हुई. यहां दोनों चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में साथ में काम करते थे. काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया. कुछ दिन पहले ही प्रेमिका नौकरी छोड़कर परिजनों के साथ लखीमपुर खीरी वापस आ गई. वहीं, प्रेमी अमन ने भी नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरनगर चला गया.
इस दौरान दोनों के बीच फोन पर बात होती रहती थी. लेकिन प्यार का भूत अमन पर इस कदर छाया था कि वह प्रेमिका को पाने के लिए लखीमपुर खीरी आ पहुंचा. करीब 2 घंटे तक अमन टैंकर पर चढ़कर ड्रामा करता रहा, ताकि प्रेमिका के परिजन शादी के लिए मान जाएं. बताया जा रहा है कि आखिरकार, प्रेमिका की मां ने दोनों की शादी के लिए हामी भर दी. लड़की के परिजनों ने जब शादी का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर लड़का टंकी से नीचे उतरा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और साथ ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










