
और कितनी जहरीली होगी दिल्ली की हवा? रात में 999 तक पहुंच गया था AQI, राहत के नहीं कोई आसार
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स अगले 2 दिन गंभीर श्रेणी में ही रहेगा.
देश की राजधानी नई दिल्ली में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है. लोगों को आंखों, सीने में जल और गले में खराश की समस्या हो रही है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. कल यानी 07 नवंबर की रात 10 बजे की बात करें तो आनंद विहार और आस-पास के इलाकों में AQI 999 दर्ज किया गया. हालांकि, रात 11 बजे तक इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई और आनंद विहार में AQI 599 दर्ज किया गया.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में आज कितना है AQI? वहीं, आज यानी 08 नवंबर की सुबह 5 बजे की बात करें तो आनंद विहार में AQI 452 और आरके पुरम में AQI 433 दर्ज किया गया. पंजाबी बाग इलाके में सुबह पांच बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 460 दर्ज किया गया जबकि ITO में AQI 413 दर्ज किया गया है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.
सुबह सात बजे कितना दर्ज किया गया AQI? सुबह 7 बजे नई दिल्ली में AQI 421 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड, जेएलएन स्टेडियम, सिरी फोर्ट, अरबिंदो मार्ग और दिलशाद गार्डन जैसे कुछ स्टेशनों को छोड़कर लगभग सभी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) "गंभीर" श्रेणी में दर्ज किया गया.
दो दिन गंभीर श्रेणी में रहेगा प्रदूषण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स अगले 2 दिन गंभीर श्रेणी में रहेगा. हालांकि, उसके बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं की गति बढ़ेगी जिससे वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










