
औरंगाबाद: सुनसान जगह गाड़ी में बुरी तरह झुलसे मिले लड़का-लड़की, घटना या साजिश? हो रही जांच
AajTak
औरंगबाद में एक गाड़ी में लड़का और लड़की जली हालत में मिले हैं. लड़के की तो मौत हो चुकी है, वहीं लड़की की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस शुरुआती जांच के बाद इन्हें कपल मानकर चल रही है.
औरंगाबाद में सुनसान जगह खड़ी कार के अंदर एक महिला और एक पुरुष जले मिले हैं. ये घटना 16 तारीख की शाम को चिकलथाना पुलिस ठाणे क्षेत्र के गंधेली शिवारा की है. पुलिस ने अनुमान लगाया है कि दोनों प्रेमी हो सकते हैं. दोपहर करीब 2 बजे एक शख्स ने गंधेली शिवारा में विस्फोट की आवाज सुनी. पुलिस की टीम गांधेली शिवरा पहुंची और इलाके का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुनसान इलाके में एक सफेद चार पहिया वाहन खड़ा देखा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










