
औरंगाबाद, उस्मानाबाद का नाम बदलने के मामले में 27 मार्च को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाई कोर्ट
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट अब 27 मार्च को सुनवाई करेगा. सोमवार को केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट को सूचित किया है कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. हाई कोर्ट के एक्टिंग चीज जस्टिस एसवी गंगापुरवाला और जस्टिस संदीप मार्ने की जॉइंट बेंच ने इस मामले में सुनवाई की है.
महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने के मामले सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की. इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से सूचित किया गया कि अब दोनों शहरों के नाम बदल दिए गए हैं. इस पर हाई कोर्ट ने कहा है कि वह सभी याचिकाओं पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा. वहीं, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी पिटीशन में संशोधन करने की अनुमति देने की मांग को ठुकरा दिया है. क्योंकि नए नामों को अब केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है.
बताते चलें कि 15 फरवरी को केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में जानकारी दी थी कि उसने पहले ही उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने की मंजूरी दे दी थी, जबकि औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है. हालांकि सोमवार को केंद्र ने कहा कि दोनों नामों को मंजूरी दे दी गई है. इस पर कोर्ट ने नाम परिवर्तन के खिलाफ सुनवाई के लिए याचिका को स्वीकार कर लिया है.
याचिका में नाम बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
याचिकाकर्ताओं के एक ग्रुप की ओर से पेश अधिवक्ता प्रदन्या तालेकर ने कहा कि सरकार पहले से ही राजस्व मंडलों, रेलवे स्टेशनों, नगर निगमों आदि के नाम बदलने के लिए और कदम उठाने की प्रक्रिया में है. इस तरह अवैधता को बढ़ावा दिया है. याचिकाकर्ताओं ने यथास्थिति या इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है.
अब 27 मार्च को होगी सुनवाई
हालांकि, महाराष्ट्र के महाधिवक्ता डॉ बीरेंद्र सराफ ने इसका विरोध किया और बताया कि राज्य ने राजस्व विभाग का नाम बदलने के लिए एक मसौदा अधिसूचना प्रकाशित की है और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 है. एक्टिंग चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला और जस्टिस संदीप मार्ने की बेंच ने मामले को अंतिम सुनवाई के लिए 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया. ताकि सरकार द्वारा कोई और निर्णय लेने से पहले याचिकाओं पर अंतिम रूप से निर्णय लिया जा सके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










