
ओवैसी की UP में एंट्री से किसान आंदोलन की राजनीति पर असर? देखें 7 मिनट में प्राइम टाइम
AajTak
यूपी चुनाव की सरगर्मी शुरू हुई है तो किसान आंदोलन की राजनीति भी गरम हो रही है और इस किसान आंदोलन की राजनीति ने यूपी की चुनावी पॉलिटिक्स में दखल देना शुरू कर दिया है. इस बीच जाटों को लुभाने की पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिश के बाद, बीजेपी अब सीधे किसान सम्मेलन करने जा रही है. वहीं दूसरी तरफ, मुंबई में रह रहे आतंकवादी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर सियासत सुलगने लगी है. महाराष्ट्र बीजेपी ने उद्धव सरकार पर निशाना साध लिया और पूछा कि क्या राज्य की एजेंसियां सो रही थीं और क्या आतंकी के एक खास मजहब के होने का उसे फायदा मिला? देखें प्राइम टाइम की झलकियां.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











