
ओबामा के फैसले को पलटेंगे ट्रंप, फिर बदलेगा उत्तरी अमेरिका के सबसे उंचे पर्वत का नाम
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में विलियम मैकिनले माउंटेन का नाम बदलकर डेनाली माउंटेन कर दिया था. अब डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से इस पहाड़ का नाम पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैकिनले के नाम पर रखने का फैसला किया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित (20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे) डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत 'डेनाली' का नाम बदलकर फिर से 25वें अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकिनले (William McKinley) के नाम पर करेंगे. मैकिनले 1897 से 1901 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे. पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी.
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में विलियम मैकिनले माउंटेन का नाम बदलकर डेनाली माउंटेन कर दिया था. बता दें कि अलास्का में दशकों से यह मांग की जा रही थी कि माउंट मैकिनले का नाम बदला जाए. बराक ओबामा ने राज्य की इस मांग को स्वीकार करते हुए उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत को माउंट डेनाली नाम दिया था.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने अब पनामा को दी धमकी, कहा- नहर में अमेरिकी जहाजों से फीस लिया तो...
पर्वत का नाम 1975 में विवाद का विषय बना
डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना के फीनिक्स में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'उन्होंने माउंट मैकिनले का नाम हटा दिया. वह एक महान राष्ट्रपति थे. मैं अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम एक बार फिर माउंट मैकिनले के नाम पर रखूंगा. क्योंकि मुझे लगता है कि वह इसके हकदार हैं.' उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम 1975 में विवाद का विषय बन गया, जब अलास्का विधानमंडल ने अमेरिकी संघीय सरकार से आधिकारिक तौर पर इसका नाम 'माउंट मैकिनले' से 'डेनाली' रखने को कहा.
1896 में माउंट डेनाली हो गया माउंट मैकिनले

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











