
ओडिशा हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो ट्रेन, रेलवे ने दी ये सफाई
AajTak
बालासोर रेल हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही रेल ट्रैक पर दो ट्रेन आमने-सामने आ गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे को इस पर स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा. रेलवे की तरफ से बताया गया कि आखिर एक ट्रैक पर दो ट्रेन क्यों और कैसे आ गई.
ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लोकल ट्रेन जिस ट्रैक पर खड़ी है उसी ट्रैक पर दूसरी ओर से भी एक ट्रेन आ जाती है.
इससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहते ये टल गया. घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की है. एक ही रेलवे ट्रैक पर यात्री गाड़ी और मालगाड़ी आ गई थीं लेकिन काफी दूरियों के बीच ही इसे रोक दिया गया.अब इस घटना के वीडियो को लेकर रेलवे की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया है.
जो वीडियो वायरल हुआ है वो जयराम नगर और बिलासपुर सेक्शन के बीच ट्रेन के आमने-सामने आने का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बिलासपुर जिले के जयरामनगर और जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनर के बीच लोकल यात्री ट्रेन (मेमू) और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गई थी. मेमू ट्रेन कोरबा आ रही थी. समय रहते दोनों गाड़ियों को रोका गया.
वीडियो को लेकर रेलवे ने जवाब देते हुए कहा कि जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है.
यहां देखिए वीडियो
रेलवे के पीआरओ अंब्रिश साहू ने कहा, 'एक ही लाइन पर एक से अधिक गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है.' रेलवे के अलग-अलग खंडों के ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन में गाड़ियों का परिचालन इसी नियम के अनुसार किया जाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










