
ओडिशा: सड़क बनाने से सरकार ने किया था इनकार, 30 सालों की मेहनत से शख्स ने तैयार किया 3 किलोमीटर रोड
AajTak
ओडिशा के हरिहर बेहरा ने पर्वतीय इलाकों में बीते 30 साल से अथक कोशिशों के बाद एक सड़क बना दी है. यह सड़क 3 किलोमीटर लंबी है, जो मुख्य सड़क से हरिहर के गांव को जोड़ती है. पहाड़ों और घने जंगलों के बीच सड़क बनाने के लिए इस शख्स ने 3 दशक लगा दिए.
दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है. अगर इंसान के इरादे बुलंद हो तो पहाड़ों को भी तोड़कर राह निकाली जा सकती है. कुछ ऐसा ही किया है ओडिशा के एक सुदूर गांव में रहने वाले आदिवासी किसान हरिहर बेहरा ने. हरिहर बेहरा ने 30 वर्षों की अथक कोशिशों के बाद पथरीले पहाड़ को तोड़कर 4 किलोमीटर का रास्ता बना दिया है. राज्य के एक मंत्री ने कई साल पहले यह दावा किया था यहां सड़क बनाई ही नहीं जा सकती.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











