
ओडिशा: राउरकेला में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया अरेस्ट
AajTak
ओडिशा में मकर संक्रांति के दिन नाबालिग लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने सामूहिक बलात्कार किया था, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्हें बीएनएस की धारा 70 (2) और POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है.
ओडिशा के राउरकेला जिले में नाबालिग लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने सामूहिक बलात्कार किया था, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना मकर संक्रांति के दिन हुई थी. जानकारी के मुताबिक जिले के बिसरा थाना क्षेत्र के तेतरकेला गांव की एक नाबालिग लड़की मकर संक्रांति पर हो रहे समारोह को देखने गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बांकुटोला और जंबरना गांव के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी तेतरकेला गांव में मकर संक्रांति पर गीत और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें आसपास के हजारों लोग शामिल हुए थे.
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
कार्यक्रम स्थल के ठीक बाहर नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बैठी थी, तभी कुछ शराबी उनके पास आए और पहले उसके ब्वॉयफ्रेंड पर हमला किया. जिसके बाद ब्वॉयफ्रेंड वहां से भागकर थाने पहुंच गया. उसी दौरान कुछ लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अगले कुछ घंटों में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: ओडिशा: दिनदहाड़े महिला से लूटी सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद
आरोपियों को बीएनएस की धारा 70 (2) और POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हुल्लास मुंडारी, बुदा ओराम, आनंद ओराम, अभिषेक महतो और मंगलनाथ ओराम हैं. इन सभी की मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






