
ओडिशा में BJP नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या
AajTak
ओडिशा में बीजेपी नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या की घटना से आसपास के इलाके में तनाव पैदा हो गया है. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब वह करीब रात 10 बजे अपने घर लौट रहे थे. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.
ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में सोमवार शाम को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता पिताबास पांडा को उनके घर के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे पिताबास पांडा ब्रह्मनगर स्थित बैकुंठ नगर में अपने घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एमकेजीसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने कहा, 'वह एक जाने-माने और साहसी नेता थे जो नियमित रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'
पिताबास पांडा ओडिशा स्टेट बार काउंसिल के सदस्य थे और कानूनी क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती के रूप में जाने जाते थे. वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.
इस घटना से स्थानीय राजनीतिक बिरादरी में खलबली और आक्रोश फैल गया है और तनाव पैदा हो गया है. पुलिस ने हमले के दोषियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










