
ओडिशा में BJP कैंडिडेट पर EVM में तोड़फोड़ करने का आरोप, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
AajTak
प्रशांत जगदेव अपनी पत्नी के साथ बूथ पर गए, लेकिन ईवीएम खराब होने के कारण उन्हें वोट डालने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि उनके और पीठासीन अधिकारी के बीच बहस होने लगी. इसी बीच उन्होंने ईवीएम को मेज से खींच लिया, और वह गिरकर टूट गई.
ओडिशा के खुर्दा में एक बीजेपी कैंडिडेट को EVM से तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, दरअसल EVM में खराबी के कारण उन्हें वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा था. चिल्का के बीजेपी विधायक प्रशांत जगदेव को इस बार खुर्दा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. ओडिशा में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है. ये घटना शनिवार को बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र के बोलागाड ब्लॉक के कौंरीपटना में बूथ 114 पर हुई.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रशांत जगदेव अपनी पत्नी के साथ बूथ पर गए, लेकिन ईवीएम खराब होने के कारण उन्हें वोट डालने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि उनके और पीठासीन अधिकारी के बीच बहस होने लगी. इसी बीच उन्होंने ईवीएम को मेज से खींच लिया, और वह गिरकर टूट गई.
पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि विधायक को पीठासीन अधिकारी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा जगदेव पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कोर्ट ने प्रशांत जगदेव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और फिलहाल वह खुर्दा जेल में बंद है.
अविनाश कुमार ने कहा कि पीठासीन अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विधायक ने बूथ पर गड़बड़ी की. मतदान प्रक्रिया में बाधा डाली और मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया है.
वहीं, एक बीजेपी नेता ने दावा किया कि प्रशांत जगदेव पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने कई मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और विधायक के साथ भी ऐसा ही किया. उधर, हालांकि राज्य की सत्तारूढ़ बीजेडी ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास शिकायत दर्ज कर प्रशांत जगदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बीजेडी प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने बूथ में मतदान कर्मियों पर हमला किया और फिर भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी की गाड़ी में छिपकर मौके से भाग गए. बता दें कि राज्य की 6 लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को एक साथ मतदान हुआ था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







