
ओडिशा में माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट का अपहरण, झारखंड से सात आरोपी गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के क्योंझर जिले में एक माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के अपहरण कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने रांची से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कैश, टॉय राइफल, आठ मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक और आरोपियों के पहचान पत्र जब्त किए गए हैं.
ओडिशा के क्योंझर जिले में अपहरण हुए एक माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 50.90 लाख रुपए कैश, एक टॉय राइफल, क्राइम का ब्लूप्रिंट, आठ मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक और आरोपियों के पहचान पत्र जब्त किए गए हैं. अपहरणकर्ताओं ने दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी.
डीआईजी बृजेश राय ने बताया कि 13 फरवरी को एक माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट निमानंद प्रधान की पत्नी सुजाता प्रधान ने क्योंझर जिले के बड़बिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पति एक दिन पहले ऑफिस से घर नहीं लौटे हैं. उस दिन नियमित ड्राइवर की जगह एक नया ड्राइवर रखा गया था. उन्होंने बताया कि उनके पति और ड्राइवर के मोबाइल फोन लगातार बंद जा रहे हैं.
पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके बाद डीआईजी बृजेश राय और एसपी कुशालकर नितिन दागुडू के नेतृत्व में पुलिस की 12 टीमें बनाई गईं. इनको झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया. इस दौरान सभी प्रदेशों की पुलिस ने उनका सहयोग किया. उनकी मदद से अपराधियों को ट्रैक कर लिया गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा और विधाननगर में 10 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई. इसके बाद आखिरकार रांची के पास एक जगह से पीड़ित निमानंद प्रधान को छुड़ा लिया गया. पुलिस ने शनिवार को सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिवार से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी.
इसके बाद पीड़ित परिवार ने 60 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था. लेकिन इस दौरान पुलिस लगातार सक्रिय रही और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 50.90 लाख रुपए कैश, एक टॉय राइफल, आठ मोबाइल फोन, पीड़ित की कार, एक मोटरसाइकिल और आरोपियों के पहचान पत्र जब्त किए गए हैं. झारखंड स्थित इस गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









