
ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, आवाजाही बाधित होने के बाद कई ट्रेनें रद्द
AajTak
ओडिशा में एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके बाद रेलवे को उस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा. बता दें कि अभी तीन दिनों पहले पालघर में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं.
ओडिशा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के संबलपुर डिवीजन में कांटाबांजी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई.
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10.50 बजे हुई, जिससे दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई, उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाए जाने के बाद ट्रेन सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. घटना को देखते हुए ईसीओआर ने रायपुर-टिटलागढ़ एक्सप्रेस और जूनागढ़ रोड-रायपुर एक्सप्रेस को शनिवार के लिए रद्द कर दिया है.
बता दें कि अभी तीन दिनों पहले ही महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई थी. वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई की कुछ लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए थे.
पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुताबिक, मुंबई की दहानू रोड-पनवेल-वसई रोड, वसई रोड-पनवेल-वसई रोड और वसई रोड-पनवेल-दहानू रोड ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई थीं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








