
ओडिशा में पकड़े गए 18 संदिग्ध बांग्लादेशी, CM माझी के आदेश के बाद पुलिस का एक्शन
AajTak
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग गांवों से 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जो भारतीय नागरिकता का कोई वैध सबूत पेश नहीं कर सके. हिरासत में लिए गए ये सभी लोग बंगाली बोलते हैं.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग गांवों से 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जो भारतीय नागरिकता का कोई वैध सबूत पेश नहीं कर सके. हिरासत में लिए गए ये सभी लोग बंगाली बोलते हैं. यही वजह है कि पुलिस को उनके बांग्लादेशी होने का संदेह है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई केंद्रपाड़ा जिले के तलाचुआ समुद्री थाना क्षेत्र में की गई. यहां के राजेंद्रनारायणपुर, रंगानी, केरेरागड़ा और गोपालपुर गांवों में इन संदिग्ध नागरिकों की मौजूदगी की खबरें लंबे समय से आ रही थीं. सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर बिमल कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी. गांव के लोगों से उनके पहचान पत्र मांगे गए.
इस कार्रवाई के दौरान 18 लोग भारतीय पहचान पत्र के साथ कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं दिखा सके. इनमें से कई तो अपना नाम और पता भी ठीक से नहीं बता पाए. वे सिर्फ बंगाली भाषा में बात कर पा रहे थे. पुलिस ने शक के आधार पर सभी को हिरासत में लिया. इसके बाद उनको केंद्रपाड़ा के एक डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां उन सभी आगे की पूछताछ की जा रही है.
इंस्पेक्टर बिमल मलिक ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध लोग अब तक ये यह साबित नहीं कर पाए हैं कि वे भारत के नागरिक हैं. इसलिए इन्हें अवैध घुसपैठिया माना जा रहा है. इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि 9 जून को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के केंद्रपाड़ा दौरे से जुड़ी है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि इलाके में रह रहे लोगों की पहचान की जाए.
सभी अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए. सीएम माझी ने मार्च में विधानसभा में जानकारी दी थी कि राज्य में अब तक 3,738 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से अकेले केंद्रपाड़ा जिले में 1,649, जगतसिंहपुर में 1,112, मलकानगिरी में 655, भद्रक में 199, नबरंगपुर में 106 और राजधानी भुवनेश्वर में 17 लोग अवैध रूप से रह रहे हैं.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तटीय इलाकों के कई गांव जैसे राजेंद्रनारायणपुर, रंगानी और गोपालपुर अवैध प्रवासियों के सुरक्षित अड्डे बन चुके थे. यहां पर ये लोग खेती, मजदूरी और छोटे-मोटे धंधों में लगे थे. गांव वालों को भी इनकी नागरिकता पर संदेह था, लेकिन ज्यादातर मामलों में या तो जानकारी छुपाई गई या फर्जी दस्तावेज़ों से खुद को वैध दिखाने की कोशिश की गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







