
ओडिशा: जगन्नाथ पुरी मंदिर के आसपास जारी रहेगा पुनर्निर्माण, सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को मिली राहत
AajTak
ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के आसपास राज्य सरकार पुरी हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण करा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे हरी झंडी देते हुए पुनर्निर्माण को चुनौती देने वाली दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं. कोर्ट ने कहा, धर्म स्थल में आने वाले लाखों लोगों के हित और सुविधा के लिए निर्माण जरूरी है.
ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर के आसपास पुनर्निर्माण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा की बीजद सरकार को बड़ी राहत दी है. दरअसल, कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जगन्नाथ मंदिर के आसपास राज्य सरकार के पुरी हेरिटेज कॉरिडोर के निर्माण को चुनौती दी गई थी.
कोर्ट ने याचिका को जुर्माने के साथ खारिज कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आज कल जनहित याचिका के नाम पर तमाम याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं, जो सही नहीं है. कोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल, ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के आसपास राज्य सरकार पुरी हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण करा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे हरी झंडी देते हुए पुनर्निर्माण को चुनौती देने वाली दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं. कोर्ट ने कहा, धर्म स्थल में आने वाले लाखों लोगों के हित और सुविधा के लिए निर्माण जरूरी है.
फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जनहित याचिकाओं के गिरते स्तर पर भी चिंता जताई. बेंच की ओर से जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि इस याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए इतना हंगामा हुआ. याचिकाकर्ताओं ने ऐसा माहौल बनाया कि मानों बात नहीं सुनी गई तो आसमान ही गिर पड़ेगा. हाल के दिनों में मशरूम की तरह ऐसी याचिकाओं की बाढ़ आई है. जिनका उद्देश्य पब्लिक नहीं बल्कि पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन हैं.
बेंच ने कहा, हम इस तरह की PIL दाखिल करने की निंदा करते हैं. इससे न्यायपालिका का न्यायिक कार्य समय बर्बाद होता है. ऐसी याचिकाओं को शुरू में ही खत्म कर देना चाहिए. इससे विकास कार्य ठप नहीं होंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










