
ओडिशा के स्कूल में पढ़ाती थीं द्रौपदी मुर्मू, बर्थडे पर छात्रों को देती थीं चॉकलेट, आज भी याद करता है केयरटेकर
AajTak
रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटेग्रेटेल एजुकेशन एंड रिसर्च में 1992 से केयरटेकर के रूप में काम कर रहे दिलीप गिरी एकमात्र मौजूदा स्टाफ हैं, जिन्होंने मुर्मू के साथ काम किया था. उन्होंने आजतक से बात करते हुए द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी यादें साझा कीं.
एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. वो आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उन्होंने कुछ समय ओडिशा का रायरंगपुर में एक स्कूल में पढ़ाया भी था. उस स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें याद करते हुए बताया कि वह उन्होंने यहां करीब तीन साल तक शिक्षिका के रूप में काम किया था.
रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटेग्रेटेल एजुकेशन एंड रिसर्च में 1992 से केयरटेकर के रूप में काम कर रहे दिलीप गिरी एकमात्र मौजूदा स्टाफ हैं, जिन्होंने मुर्मू के साथ काम किया था. उन्होंने आजतक से बात करते हुए द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी यादें साझा कीं. गिरी ने आजतक को बताया, "वह सभी के साथ सौहार्दपूर्ण थीं. चाहे वह टीचिंग स्टाफ हो या मेरे जैसे नॉन टीचिंग स्टाफ. मैं 1992 से एक केयरटेकर के रूप में काम कर रहा हूं."
1994 से 1997 तक पढ़ाया
द्रौपदी मुर्मू ने 1994 से 1997 के बीच इस स्कूल में एक शिक्षिका के रूप में काम किया. 1997 में उन्होंने अधिसूचित क्षेत्र परिषद में एक निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में अलग-अलग विषयों को पढ़ाया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










