
ओडिशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमानंद बिस्वाल का निधन, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
AajTak
Former Odisha CM Hemananda Biswal passes away: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमानंद बिस्वाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है.
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल (Hemananda Biswal) का शुक्रवार को इलाज के दौरान राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. दिवंगत बिस्वाल अपने पीछे पांच बेटियां छोड़ गए हैं. कांग्रेसी नेता बिस्वाल दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बड़े नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. Anguished by the passing away of former Odisha CM Shri Hemananda Biswal Ji. He was active in public life for many years and worked extensively among people. In this sad hour, my thoughts are with his family and supporters. Om Shanti. My heartfelt condolences to the family and friends of Shri Hemananda Biswal ji. He was a stalwart of the Congress Party and would be remembered as a great tribal leader. pic.twitter.com/wNFJ1mDArj

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










