
ओडिशा के झारसुगुड़ा में बड़ा हादसा , महानदी में नाव पलटने से दो की मौत, सात लापता
AajTak
झारसुगुड़ा में शुक्रवार को बच्चों और महिलाओं समेत लगभग 50 यात्रियों से भरी एक नाव महानदी में पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग लापता हैं. वहीं, लापता व्यक्तियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल उन्हें सुरक्षित लाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को तैनात कर रहे हैं. साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजे का ऐलान किया है.
ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार को बच्चों और महिलाओं समेत लगभग 50 यात्रियों से भरी एक नाव महानदी में पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग लापता हैं. बचाव अभियान के लिए पांच गोताखोरों को भी लगाया गया है. अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक परिवार को चार लाख मुआवजे देने की घोषणा की है.
मामला लखनपुर ब्लॉक के अंतर्गत सारदा के पास महानदी का है. मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे उनके परिवारों और प्रियजनों की परेशानी बढ़ गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बरगढ़ जिले के बांधीपाली क्षेत्र से यात्रियों को लेकर नाव जा रही थी. इसी बीच सारदा के पास दुखद घटना हुई.
ये भी पढ़ें- J-K: झेलम नदी में नाव पलटी, स्कूली बच्चों समेत कई लोग डूबे, 4 के शव मिले, 3 हॉस्पिटल में एडमिट
'मछुआरों ने 35 यात्रियों को बचा लिया'
आनन-फानन में स्थानीय मछुआरों ने 35 यात्रियों को बचा लिया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने सात और यात्रियों को बचाया. नाव में सवार सात लोग अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है. हालांकि, महानदी की तेज धारा के कारण खोज अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
'CM नवीन पटनायक ने मुआवजा देने का किया ऐलान'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










