
ओडिशा और झारखंड में कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने गईं पुलिस पर हमला, 12 गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में पारंपरिक चैत्री पर्व के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में सचेत करना चाहा तो लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया
ओडिशा और झारखंड से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करा रही पुलिस पर हमला कर दिया गया. ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में पारंपरिक चैत्री पर्व के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में सचेत करना चाहा तो लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इसमें एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी तरह झारखंड के गोड्डा जिले के एक गांव में रविवार की पैठ में लोगों की भीड़ जुटने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया गया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









