ओडिशा: एंबुलेंस चालक ने सड़क किनारे मरीज के साथ छलकाए जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
AajTak
यह अजीबोगरीब घटना सोमवार को तब सामने आई जब वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब चश्मदीदों ने ड्राइवर से इसको लेकर पूछा तो उसने दावा किया कि मरीज ने खुद पीने के लिए कहा था. वीडियो में एंबुलेंस में एक महिला और एक बच्चा भी देखा गया है.
ओडिशा के एक एंबुलेंस चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह मरीज के साथ शराब पीते हुए नजर आ रहा है. दरअसल, मामला जगतसिंहपुर जिले के तीर्तोल इलाके का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एंबुलेंस चालक सड़क किनारे एंबुलेस को पार्क करके मरीज के लिए शराब पीते दिख रहा है. मरीज के पैर में प्लास्टर लगा हुआ है, जो स्ट्रेचर पर लेटकर शराब पीता दिखा.
यह अजीबोगरीब घटना सोमवार को तब सामने आई जब वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब चश्मदीदों ने ड्राइवर से इसको लेकर पूछा तो उसने दावा किया कि मरीज ने खुद पीने के लिए कहा था. वीडियो में एंबुलेंस में एक महिला और एक बच्चा भी देखा गया है.
इस मामले में जगतसिंहपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ क्षेत्रबासी दाश ने न्यूज एजेंसी से कहा, "चूंकि यह एक निजी एम्बुलेंस थी, इसलिए हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. लेकिन आरटीओ और संबंधित पुलिस स्टेशन को दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए."
उधर, घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने घटना की जांच और एंबुलेंस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले में तीर्थोल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर दास ने कहा कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है. यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










