
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला को 8 साल तक बनाए रखा गुलाम, बेहद बुरी हालत में मिली
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला के साथ बदसलूकी के मामले में एक ऑस्ट्रेलियाई कपल पर गंभीर आरोप लगे हैं. इस कपल पर आरोप है कि इन्होंने महिला को आठ सालों तक गुलाम बनाकर रखा. इस कपल के घर से ये महिला बेहद गंभीर हालातों में बेहोश पाई गई थी.
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला के साथ बदसलूकी के मामले में एक ऑस्ट्रेलियाई कपल पर गंभीर आरोप लगे हैं. इस कपल पर आरोप है कि इन्होंने महिला को आठ सालों तक गुलाम बनाकर रखा. इस कपल के घर से ये महिला बेहद गंभीर हालात में बेहोश पाई गई थी. विक्टोरिया की सुप्रीम कोर्ट में इस कपल का ट्रायल बुधवार से शुरू हो गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) इस महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने कहा था कि इनका मानसिक स्वास्थ्य काफी खराब हो चुका है और उसे रिकवर होने के लिए अस्पताल में दो महीने लग गए थे. तमिलनाडु की रहने वाली इस महिला का वजन 40 किलो तक गिर गया था और वो सेप्सिस और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी ग्रस्त थी. इस मामले में वकील रिचर्ड का कहना था कि ये महिला तमिलनाडु से मेलबर्न दो बार इस कपल के बच्चों की देखभाल करने के लिए आई थी और कपल ने इसे साल 2007 से 2015 तक गुलाम बना कर रखा. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) दरअसल ऑस्ट्रेलियाई कपल ने ही अपने माउंट वेवेर्ली घर से ट्रिपल जीरो पर डायल किया था और महिला के हालातों के बारे में ऑपरेटर को बताया था. कपल पर आरोप है कि उन्होंने महिला को लेकर झूठ बोला और कहा था कि उन्हें सिर्फ भारतीय महिला का पहला नाम पता है और ये कभी-कभी उनके साथ रहने आती थी लेकिन कई बार इसे कॉल आते थे तो ये वापस चली जाती थी.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











