
ऑस्ट्रेलिया में बस चलाता है श्रीलंका का ये क्रिकेटर, कभी सहवाग को शतक बनाने से रोका था
AajTak
सूरज रणदीव श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट खेल चुके हैं. उनके नाम 43 विकेट हैं. उन्होंने 9.2 की औसत से 147 रन भी बनाए. वनडे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 31 मैच खेले और 36 विकेट झटके.
श्रीलंका की 2001 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर बन गए हैं. वह मेलबर्न स्थित कंपनी ट्रांसडेव में बतौर बस ड्राइवर काम कर रहे हैं. सूरज रणदीव श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट खेल चुके हैं. उनके नाम 43 विकेट हैं. वनडे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 31 मैच खेले और 36 विकेट झटके, वहीं 7 टी-20 मैचों में 7 विकेट निकाले. सूरज रणदीव ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया का रुख किया. वहां वह बस चलाने के अलावा एक लोकल क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलते हैं. उन्होंने अपना आखिरी घरेलू मैच अप्रैल 2019 में खेला था. सूरज रणदीव श्रीलंका की जर्सी में आखिरी बार 2016 में उतरे थे. भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तब उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभ्यास भी कराया था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










