
ऑस्ट्रेलिया की महिला नेता ने यौन शोषण पर सुनाया जोक, बवाल होने पर मांगी माफी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनके साथ 2019 में संसद भवन में रेप किया गया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे और पीएम स्कॉट मॉरिसन को माफी मांगनी पड़ी थी. अब मॉरिसन की ही पार्टी की वाइस प्रेसीडेंट टीना मेक्कवीन के एक बयान को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनके साथ 2019 में संसद भवन में रेप किया गया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे और पीएम स्कॉट मॉरिसन को माफी मांगनी पड़ी थी. अब मॉरिसन की ही पार्टी की वाइस प्रेसीडेंट टीना मेक्कवीन के एक बयान को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है. एक स्थानीय मीडिया आउटलेट द एज ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें लिखा गया है कि सत्तारूढ़ रूढ़िवादी लिबरल पार्टी की वाइस प्रेसीडेंट टीना मेक्कवीन ने अपनी पार्टी के कई लोगों से ये बात कही थी कि 'वे यौन शोषण का शिकार होने के लिए किसी को मार भी सकती हैं.' टीना ने हालांकि अपने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है. उन्होंने इस बयान पर विवाद होने के बाद सफाई दी है. टीना ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ये कमेंट एनएसडब्ल्यू ब्रांच के नए कोड ऑफ कंडक्ट को लेकर किया था. उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब मेरी उम्र को लेकर था. जाहिर है हर इंसान की उम्र बढ़ती रहती है और मेरी उम्र में महिलाओं का यौन शोषण नहीं होता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












