
ऑर्डर डिलीवरी छोड़ गरबा डांस में जुटे Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto एजेंट्स, वीडियो वायरल
AajTak
Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto के डिलीवरी एजेंट्स ने एक साथ गरबा डांस किया. उनका यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नवरात्रि 2025 का उत्सव पूरे भारत में जोरों पर है, शहर और कस्बे रंगों, संगीत और भक्ति से जगमगा रहे हैं. गरबा नाइट्स इस त्योहार का मुख्य आकर्षण केंद्र है. गरबा में एक साथ हजारों लोग सामुदायिक मैदानों और सांस्कृतिक जगहों पर इकट्ठा होकर डांडिया खेलते हैं और नवरात्रि मनाते हैं. नवरात्री के बीच गरबा के कई रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अभी हाल ही एक रील काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक साथ स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और जेप्टो डिलीवरी एजेंट नवरात्रि में गरबा करते नजर आ रहे हैं.
डिलीवरी एजेंटों की रील वायरल इंस्टाग्राम पर @vks_lohat अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "गरबा पगलू". वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ Swiggy, Zomato, Blinkit and Zepto डिलीवरी काफी खुश नजर आ रहे हैं. इन सब एजेंट ने गरबा के दौरान अपने-अपने कंपनी की ड्रेस भी पहन रखी है. इसके साथ ही पारंपरिक गरबा ट्रैक की धुनों पर पूरी तरह से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. काफी लोग समान रूप से एजेंट की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह अब तक का सबसे अच्छा नवरात्रि वीडियो है, ये लोग वाकई कमाल के हैं." एक अन्य ने लिखा, "डिलीवरी एजेंटों को भी त्योहार का आनंद लेना चाहिए और यह देखना बहुत खूबसूरत है." i_am_tapase नाम के यूजर ने लिखा- चार भाई चारों तबाही. _siddharth_sn09 नाम के यूजर ने लिखा- भाई मेरा ऑर्डर.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










