
ऑफिस में बुलाकर करता था छेड़छाड़, 50 छात्राओं की शिकायत के बाद प्रिंसिपल को पुलिस ने दबोचा
AajTak
हरियाणा के जींद में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 50 से ज्यादा छात्राओं ने शिकायत की थी कि स्कूल के प्रिंसिपल उनके साथ ऑफिस में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किया करते थे. जानकारी सामने आने के बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वो फरार हो गया था.
दिल्ली से सटे हरियाणा के जींद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जींद के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 50 से ज्यादा छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. मामले की जांच कर रहे पांच सदस्यीय स्पेशल टीम के प्रमुख, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार भाटिया ने बताया कि, आरोपी प्रिंसिपल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.'
अधिकारी ने कहा, 'आरोपी प्रिंसिपल पांच दिनों से भाग रहा था, लेकिन हमारी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे (जींद में) अदालत में पेश किया जाएगा और हम आगे की जांच के लिए उसकी पुलिस रिमांड की मांग करेंगे.'
बता दें कि हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि जींद के सरकारी स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं से प्रिंसिपल ने यौन उत्पीड़न किया है. यौन उत्पीड़न के आरोप पर जींद प्रशासन ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था. इसके कुछ दिनों बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
इस घटना को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पंचकुला में कहा था, 'हमें छात्राओं से प्रिंसिपल के खिलाफ 60 लिखित शिकायतें मिली हैं. इनमें से 50 शिकायतें लड़कियों की हैं जिन्होंने आरोपियों के हाथों शारीरिक शोषण की बात कही है.' दस अन्य लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पता था कि प्रिंसिपल ऐसी चीजों में शामिल हैं.'
जींद जिले की पुलिस ने सोमवार को प्रिंसिपल के आईपीसी की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 342 और बच्चों को यौन उत्पीड़न से संरक्षण के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. POCSO एक्ट को भी इस मामले में जोड़ा गया है.
रेनू भाटिया ने कहा था कि सभी शिकायतकर्ता नाबालिग थे. पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रिंसिपल उन्हें अपने ऑफिस में बुलाता था और 'अश्लील हरकतें करता था'. सूत्रों ने बताया कि स्कूल की छात्राओं के एक समूह ने कथित तौर पर हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर अपनी आपबीती बताई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



