
ऑपरेशन से पहले रात 10:30 बजे की थी आखिरी कॉल, सुबह मिली शहादत की खबर... शहीद दिनेश शर्मा के गांव में पसरा मातम
AajTak
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हरियाणा में पलवल के जवान लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए. परिवार के सबसे बड़े बेटे की शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. शहीद के पिता दयाचंद शर्मा और भाइयों ने गर्व और गम के साथ बेटे की बहादुरी की कहानी साझा की.
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के दौरान हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा देश के लिए शहीद हो गए. दिनेश की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया और लोग उनके परिवार को सांत्वना देने जुटने लगे. आजतक ने जब शहीद के पिता दयाचंद शर्मा से बात की तो उन्होंने रुंधे गले से बताया कि मेरे पांच बेटे हैं, उनमें से तीन अभी भी सेवा में थे. दिनेश सबसे बड़े थे.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इस कार्रवाई में हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले जवान दिनेश शर्मा शहीद हो गए. उनके शहीद होने की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम का माहौल है. इसी बीच आजतक की टीम शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा के पैतृक गांव पहुंची.
शहीद दिनेश शर्मा के पिता दयाचंद शर्मा ने बताया कि उनके पांच बेटे थे, जिनमें से तीन सेवा में थे. दिनेश शर्मा सबसे बड़े बेटे थे, जो सीमा पर शहीद हो गए. दिनेश शर्मा के दो भाई सेना में हैं, वहीं उनका चचेरा भाई मुकेश भी सेवा की मेडिकल विंग में है, जो दिनेश शर्मा की शहादत की खबर मिलने के बाद अपने पैतृक गांव भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुके हैं. दिनेश शर्मा के चचेरे भाई ने बताया कि दिनेश सेना की आर्टिलरी डिवीजन 5 मीडियम में तैनात थे. दुश्मन सैनिकों द्वारा किए गए फायर से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान सांसें थम गईं.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान पर होगी एयर स्ट्राइक-2? भारत के निशाने पर ये 12 आतंकी ठिकाने
दिनेश शर्मा के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने कहा दो दिन पहले भाई से बात हुई थी, तब उन्होंने परिवारजनों का हाल पूछा था. दिनेश के करीबी दोस्त प्रदीप ने बताया कि जब दिनेश ऑपरेशन के लिए बीती रात जा रहे थे, तब रात 10:30 बजे उन्होंने बात की थी और बताया था कि वह ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं. प्रदीप ने यह कहते हुए फोन काटने के लिए कहा कि ऑपरेशन के दौरान फोन की लाइट से दिक्कत होगी, हम बाद में बात करेंगे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









