
'ऑपरेशन सुरक्षा' से उठा सियासी भूचाल, पीएम की सुरक्षा में चूक का जिम्मेदार कौन?
AajTak
पीएम की सुरक्षा में चूक का जिम्मेदार कौन है? पीएम की सुरक्षा को लेकर आजतक ने जो स्टिंग ऑपरेशन किया उसमें राज्य की पुलिस की बड़ी लापरवाही का खुलासा होता है. स्टिंग ऑपरेशन के बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया तो कांग्रेस ने फिर से पुरानी बातें दोहराईं. कांग्रसे ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक हुई ही नहीं. इस बीच जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रियायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में कमेटी बना दी है. आजतक के स्टिंग ऑपरेशन में हुए बड़े खुलासों को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है और बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेर रही है. इसी पर देखिए हल्ला बोल का ये एपिसोड.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










