
ऑपरेशन सिंदूर में PAK की गोलाबारी से कटा था 'गौरी' का पैर, अब मिली नई जिंदगी
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर पर हुई गोलाबारी में घायल गाय ‘गौरी’ को भारत में विकसित कृत्रिम पैर ‘कृष्णा लिंब’ लगाया गया है. यह लिंब देश में एनिमल प्रोस्थेसिस के अग्रणी विशेषज्ञ डॉ. तपेश माथुर ने बनाया है. वे 22 राज्यों में हजारों दिव्यांग पशुओं की मदद कर चुके हैं और जरूरतमंदों को यह सेवा मुफ्त देते हैं. उनके कार्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू बॉर्डर पर गोलाबारी में घायल हुई गाय 'गौरी' को अब नया सहारा मिल गया है. उसे भारत में विकसित खास कृत्रिम पैर 'कृष्णा लिंब' लगाया गया है. यह लिंब देश में पशुओं के लिए तैयार किए गए शुरुआती और बेहतरीन कृत्रिम अंगों में से एक माना जाता है. इसे विकसित करने वाले डॉक्टर तपेश माथुर को देश में एनिमल प्रोस्थेसिस के क्षेत्र का अग्रदूत माना जाता है.
जानकारी के मुताबिक, डॉ. माथुर अब तक 22 राज्यों में हजारों दिव्यांग पशुओं को नई जिंदगी दे चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि वे जरूरतमंद पशु मालिकों को कृत्रिम पैर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराते हैं. उनके काम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. ‘गौरी’ को लगा यह नया लिंब न सिर्फ उसकी चलने-फिरने की क्षमता लौटाएगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घायल होने वाले अन्य पशुओं के लिए भी उम्मीद का नया रास्ता खोलता है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: स्कूल के पास विस्फोटक जैसा शेल मिलने से हड़कंप, एरिया सील कर जांच शुरू
पहलगाम आतंकी हमला
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने सैलानियों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें लगभग 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटक की जान का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठानी थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










