
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- आतंक पर ट्रेलर, पूरी पिक्चर बाकी
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन श्रृंगार का नहीं बल्कि शौर्य का प्रतीक है और सौंदर्य का नहीं बल्कि संकल्प का प्रतीक है. रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, जो कुछ भी हुआ है वह सिर्फ एक ट्रेलर था और सही समय आने पर पूरी पिक्चर भी दुनिया को दिखाएंगे.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












