
ऑपरेशन 'मेड मैक्स' में NCB की बड़ी कामयाबी, चार महाद्वीपों तक फैले ड्रग गिरोह का हुआ भंडाफोड़, अमित शाह ने दी बधाई
AajTak
अमित शाह ने एनसीबी और अन्य एजेंसियों को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के भंडाफोड़ पर बधाई दी है. एनसीबी के ऑपरेशन ‘मेड मैक्स’ ने चार महाद्वीपों और दस से अधिक देशों में सक्रिय इस नेटवर्क को बेनकाब किया. जांच के दौरान 3.7 किलो ट्रामाडोल बरामद हुआ और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्ज़रलैंड समेत कई देशों में नेटवर्क के लोग पकड़े गए.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी और अन्य जांच एजेंसियों को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर कठोर कार्रवाई कर रही है, चाहे अपराधी देश में हों या विदेश में.
एनसीबी के ऑपरेशन ‘मेड मैक्स’ में बड़ा खुलासा
दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में 25 मई को एक गाड़ी रोकने से शुरू हुई जांच ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो 4 महाद्वीपों और 10 से ज्यादा देशों में फैला हुआ था. इस नेटवर्क में टेलीग्राम, क्रिप्टो मुद्रा, डिलीवरी एजेंट और फर्जी बी2बी वेबसाइटों का इस्तेमाल हो रहा था.
दिल्ली से अलबामा (अमेरिका) तक पहुंची जांच
गाड़ी से पकड़े गए दो युवकों से 3.7 किलो ट्रामाडोल (नशे की दवा) की बरामदगी हुई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग एक बड़ी बी2बी वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेशों में दवाइयां बेचते थे. इसके बाद जांच की कड़ियां रुड़की, मयूर विहार (दिल्ली) और फिर कर्नाटक के उडुपी तक जा पहुंची. उडुपी में एनसीबी को 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट्स के रिकॉर्ड मिले.
इनमें से—

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










