
'ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज' ने तोड़ी हिज्बुल्लाह की कमर, आखिरी जंग लड़ रहा इजरायल, बाइडेन का मिला साथ
AajTak
Israel-Hezbollah War: इजरायली सेना के हमलों ने हिज्बुल्लाह की कमर तोड़ दी है. मंगलवार को इजयराल एयर फोर्स ने लेबनान में उसके कई बड़े ठिकानों पर हमले किए, जिसमें मिसाइल और रॉकेट फोर्स के कमांडर इब्राहिम मुहम्मद कबीसी बेरूत में मारा गया.
पिछले कई दिनों से जारी इजरायली सेना के हमलों ने हिज्बुल्लाह की कमर तोड़ दी है. मंगलवार को इजयराल एयर फोर्स ने लेबनान में उसके कई बड़े ठिकानों पर हमले किए, जिसमें मिसाइल और रॉकेट फोर्स के कमांडर इब्राहिम मुहम्मद कबीसी बेरूत में मारा गया. इसके साथ ही दाहा के अल-रबीरी क्षेत्र में एक इमारत पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गई. यहां हिज्बुल्लाह के तीन लड़ाकों सहित पांच लोग मारे गए. आईडीएफ ने ऐलान किया है कि वो लेबनान में हवाई हमलों की एक नई लहर शुरू करने जा रहा है. यही वजह है कि लेबनान के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है.
मिसाइल और रॉकेट फोर्स के कमांडर इब्राहिम मुहम्मद कबीसी ने हिज्बुल्लाह के भीतर कई यूनिट्स की कमान संभाली थी. इसमें प्रेसिजन गाइडेड मिसाइल यूनिट भी शामिल थी. वो इजरायली नागरिकों की ओर मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार था. हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं के साथ उसके घनिष्ठ संबंध थे. वो इस संगठन के सेक्रेटरी नसरल्लाह के साथ काम कर चुका था. इस संगठन के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था. उसकी मौत को हिज्बुल्लाह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आईडीएफ ने भी अपने ऑफिशियस एक्स अकाउंट पर उसकी मौत की पुष्टि कर दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया इजरायल का साथ
उधर, इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बयान दिया है. उन्होंने कहा है, ''दुनिया को 7 अक्टूबर की भयावहता को भूलना नहीं चाहिए. इसे जिस देश ने भी अंजाम दिया हो, उसे अब सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो. हिज्बुल्लाह ने बिना किसी उकसावे के इसमें शामिल होकर एक साल से इजरायल पर रॉकेट और मिसाइल दाग रहा है. इजरायल-लेबनान सीमा के दोनों तरफ बहुत से लोग विस्थापित हुए हैं. ये जंग किसी के हित में नहीं है. स्थिति और भी खराब हो गई है. कूटनीतिक समाधान ही एक एकमात्र विकल्प है."
बाइडेन ने कहा- बंधकों के परिजन नरक से गुजर रहे हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा जंग के बारे में कहा, "हजारों हथियारबंद हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया. 1200 से ज़्यादा लोगों का नरसंहार किया गया. इसमें 46 अमेरिकी भी शामिल थे. 250 निर्दोष लोगों को बंधक बना लिया गया. मैं उन बंधकों के परिवारों से मिला हूं. वे नरक से गुजर रहे हैं. गाजा में निर्दोष नागरिक भी नरक से गुज़र रहे हैं. मैंने कतर और मिस्र के साथ युद्ध विराम और बंधक समझौते का प्रस्ताव रखा है. इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने समर्थन दिया है. अब समय आ गया है कि दोनों पक्ष शर्तों को अंतिम रूप दें. हमास के चंगुल से बंधकों को घर वापस लाएं.''

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










