
'ऑपरेशन अधर्म' में बड़ा खुलासा, राजस्थान में एंबुलेंस ऑपरेटर्स वसूल रहे सरकारी रेट ज्यादा किराया
AajTak
राजस्थान सरकार के सबसे बड़े कोविड हॉस्पिटल में भी एंबुलेंस ऑपरेटरों की अंधेरगर्दी चलती है, मनमर्जी चलती है. राजस्थान सरकार ने एंबुलेंस के रेट फिक्स कर दिए लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी सरकारी रेट पर मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलती.
कोरोना संकट में काफी लोगों ने मजबूरी का जमकर फायदा उठाया. आजतक के स्टिंग 'ऑपरेशन अधर्म' में ऐसे ढेरों चेहरे बेनकाब हुए जिनका धर्म है महामारी में जरूरतमंदों की मदद करना, लेकिन नोटों के आगे वो अपना धर्म भूल गए और ईमान बेच बैठे. आज हम नामी अस्पतालों के बाहर मरीजों की मजबूरी की बोली लगाने वाले सौदागरों का पूरा सच आपको बताएंगे स्टिंग ऑपरेशन के जरिए. EXCLUSIVE | जयपुर में प्राइवेट एम्बुलेंस सेवाओं का स्टिंग ऑपरेशन. आजतक के कैमरे में कैद हुआ ऐम्बुलेंस ऑपरेटरों का सच. | @anjanaomkashyap, @AnkurWadhawan #SpecialReport #Covid19 #coronavirus #ambulance pic.twitter.com/LL541NgdB8 ऑपरेशन में लाशों पर सौदा करने वाले कई घिनौने चेहरे कैद हुए. कौन हैं ये लोग. कैसे चल रहा है कालाधंधा. राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी कोविड हॉस्पिटल 'राजस्थान यूनिवसिटी हेल्थ साइंसेज' के ठीक बाहर होने वाली शर्मनाक सौदेबाजी का सनसनीखेज सच हमारे खुफिया कैमरे में कैद हुआ. जयपुर का राजस्थान हॉस्पिटल हो या फिर राजस्थान का सबसे बड़ा और मशहूर अस्पताल सवाई मान सिंह. आपको हर हॉस्पिटल के बाहर शर्मनाक सौदेबाजी करने वाले सौदागर मिल जाएंगे.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










