ऑनलाइन ठगी का अनोखा अंदाज, AI वीडियो बनाकर कहा- आप लोग ठगे गए हैं मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद
AajTak
राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ठगों ने लोगों को डबल रुपये बनाने का झांसा दिया और रुपये लेकर फरार हो गए. ठगी के बाद AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाकर खुद ही इसकी जानकारी भी दी. जिसमें कहा गया कि आप लोग ठगे गए हैं. मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ठगों ने एनर्जी कंपनी के नाम से मिलती जुलती नकली कंपनी बनाई. फिर लोगों को सोशल मीडिया पर रुपये डबल करने का झांसा दिया. इतना ही नहीं आरोपियों ने ठगी के बाद AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाकर खुद ही इसकी जानकारी भी दी. जिसमें कहा गया कि आप लोग ठगे गए हैं. मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद. अब हम फरार हो रहे हैं.
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले एक एंग्लो अमेरिकन नाम से एक ग्रुप बनाया गया. इस ग्रुप में सैकड़ों लोगों को जोड़ा गया. इसके बाद ग्रुप में छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा गया. जो जितने इन्वेस्ट करेगा उसे उतना ही रिटर्न मिलेगा. शुरुआत में लोगों ने एक से पांच हजार लगाए. फिर उन्हें रोज दो से 400 रुपये तक रिटर्न मिलने लगा. इस तरह से ठगों ने पहले लोगों को भरोसा जीता. फिर बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया. अच्छे रिटर्नस का लालच देकर लोगों ने लाखों रुपये इन्वेंस्ट करने लगे.
ठगी के बाद AI वीडियो बनाकर आरोपियों ने दी इसकी जानकारी
एएसपी ने बताया ठगों के झांसे में आकर कुछ लोगों ने दो से ढाई लाख रुपये तक लगा दिए. इसके बाद एंग्लो अमेरिकन नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में ग्रुप में आरोपियों ने 3 AI वीडियो डाले. जिसे लड़की के चेहरे पर AI से बनाया गया था. वीडियो में एक लड़की कह रही है कि मेरा नाम हेलेना है, मैं बहुत बड़ी फ्रॉड हूं और अब हम करोड़पति बन गए हैं. आपके पैसे लेकर हम फरार हो रहे हैं.
दूसरे AI वीडियो में कहा गया कि मेरा नाम रुचिका का है और मैं गुरु हेलेना के नक्शेकदम पर चल रही हूं और आप से रोज मैं पैसे मंगाती हूं अब हम भाग रहे हैं, पुलिस अब हमारी तलाश करेगी. इस मामले पर एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि फर्जी कंपनी में राशि आने के बाद आरोपी जिस ग्रुप के माध्यम से ठगे उसी में आरोपियों ने 3 वीडियो डाले जिसे लड़की के चेहरे AI से बनाया गया था. AI वीडियो के मुताबिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










