
ऑनलाइन टास्क के नाम पर 200 करोड़ रुपये की ठगी, पुणे पुलिस ने 14 शातिरों को किया गिरफ्तार
AajTak
ऑनलाइन रिव्यू के नाम पर ठगी करने वाले जिस गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है उसके सदस्यों ने अलग-अलग बैंकों में 95 खाते खोल रखे थे. पुलिस अब तक गिरोह द्वारा किए गए सत्रह वारदातों को उजागर करने में कामयाब हुई है. ठगे गए पैसों को जिन बैंक खातों में रखा जाता था उसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग शहरों से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुणे में करीब 200 करोड़ की ठगी के मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. आरोप है कि इस गिरोह के लोगों ने ऑनलाइन टास्क देकर लगभग 200 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया था.
इस मामले में पुलिस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह ऑनलाइन रिव्यू रेटिंग जैसे अलग-अलग टास्क देकर लोगों को ठग रहा था.
गिरोह ने अलग-अलग बैंकों में 95 खाते खोल रखे थे. पुलिस अब तक गिरोह द्वारा किए गए सत्रह वारदातों को उजागर करने में कामयाबी हासिल की है. ठगे गए पैसों को जिन बैंक खातों में रखा जाता था उसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग शहरों से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इन 14 लोगों को मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, भोपाल, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, गुजरात के वडोदरा और बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है.
बता दें कि अभी हाल ही में गुरुग्राम पुलिस ने भी व्हाट्सऐप कॉल के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी का पर्दाफाश किया है. गुरुग्राम पुलिस ने ठगी के इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अरोपी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को भी अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो इन्होंने किसी से छीना था.
एसीपी वरुण दहिया के मुताबिक 11 दिसंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि सुपरटेक नौरंगपुर के पास बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










